जापान , बर्ड फ्लू संक्रमण की चपेट में
29-Dec-2022 06:52 PM 8298
टोक्यो, 29 दिसंबर (संवाददाता) जापान में जारी बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच अक्टूबर की शुरुआत से अब तक लगभग 70 लाख से अधिक मुर्गियां मारी जा चुकी हैं। यहां के स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनएचके ब्रॉडकास्टर द्वारा कराये गये एक विशेषज्ञ पोल के अनुसार बसंत ऋतु तक संक्रमण का खतरा बहुत अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर देश में बर्ड फ्लू संक्रमण दर बढ़ती रहती है, तो मौजूदा प्रकोप में 2020 से 2021 के प्रकोप की तुलना में अधिक पक्षियों को मारा जाएगा। पिछले सालों में लगभग एक करोड़ पक्षियों को मार दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^