जापान के व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र बन गया है आईजीएनसीए द्वारा सजाया गया भारत मंडप
07-Jun-2025 09:26 PM 5163
नयी दिल्ली, 07 जून (संवाददाता) जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो में भारत के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ( आईजीएनसीए) द्वारा महात्मा बुद्ध के संदेशों को केंद्र में रख कर सजाया गया भारत पैवेलियन- ‘भारत मंडप’ वहां दर्शकों के बीच सबसे आकर्षक एवं लोकप्रिय मंडपों में उभर कर सामने आया है। वाणिज्य मंत्रालय ने ओसाका व्यापार मेले में भारत के मंडप को सजाने का जिम्मा संस्कृत मंत्रालय के संगठन आईजीएनसीए को दिया था और इसे महात्मा बुद्ध के संदेशों को केंद्र में रखते हुये सजाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^