जापान को रौंदने के बाद भारतीय महिलाओं की निगाहें थाईलैंड पर फतह पर
27-Aug-2023 03:49 PM 1280
ओमान, 27 अगस्त (संवाददाता) महिला एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में शनिवार को जापान के खिलाफ 7-1 से बड़ी जीत दर्ज करने से उत्साहित भारतीय महिला टीम की निगाहे रविवार को थाईलैंड को धूल चटाने के साथ ही जीत की हैट्रिक पर होगा। ओमान के सलालाह में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारतीय लड़कियों ने जापान के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से महिमा चौधरी ने अपनी टीम के लिये सर्वाधिक दो गोल सातवें और 30वें मिनट पर दागे थे जबकि अक्षता ढेकाले (8'), मारियाना कुजूर (12'), ज्योति (23'), मोनिका दीपी टोप्पो (27') और अजमीना कुजूर (30') ने भी जापान को रौंदने में कोई कोर कसर नहीं छोडी थीं। जापान के लिए एकमात्र गोल रीसा नाकासेची ने मैच के नौवें मिनट पर किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^