जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके
16-Mar-2022 11:30 PM 2804
टोक्यो, 16 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर स्थित मियागी प्रीफेक्चर में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गयी। जापान के मौसम विभाग (जेएमए) ने इसकी जानकारी दी है। देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में, विशेष रूप से मियागी और फुकुशिमा क्षेत्र में जोरदार झटके महसूस किए गए, जहां भूकंप की तीव्रता पैमाने पर छह अंक से ऊपर दर्ज की गयी। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर उत्तरी अक्षांश 37.7 और पूर्वी देशांतर 141.7 के बीच सतह से 60 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:36 बजे आया। जापान में आए इस भूकंप की वजह से फुकुशिमा के सोमा में बिजली गुल हो गई। राजधानी शहर टोक्यो में भी जोरदार झटके महसूस किए गए और भूकंप के बाद टोक्यो के कुछ हिस्सों में बिजली गुल होने की सूचना मिली है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस शक्तिशाली भूकंप के मद्देनजर एक आपातकालीन केंद्र की स्थापना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^