जापान में लुपिट तूफान के कारण 3,00,200 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने का आदेश
09-Aug-2021 04:08 PM 7843
टोक्यो, 09 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) जापान ने तूफान लुपिट के मद्देनजर देश के हिरोशिमा, शिमाने और एहिमे प्रांतों से लगभग 3,00,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया है। एनएचके प्रसारक ने सोमवार की अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार जापानी एयरलाइन ने तूफान लुपिट के कारण देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 63 उड़ानें रद्द कर दी हैं। तूफान लुपिट ने गुरूवार को चीन के तटीय प्रांतों में दस्तक दिया था। इसके प्रभाव से चीन के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^