जापान ने रूस से सोने के आयात पर लगायी रोक
25-Jul-2022 11:36 PM 3555
टोक्यो 25 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) जापान ने रूस से सोने के आयात पर रोकने का फैसला किया है। जापान के वित्त मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया “ रूस से सोने के आयात पर यह रोग 01 अगस्त से लागू होगी।” यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान के विरोध में जापान सरकार ने रूस के खिलाफ इस प्रतिबंध की घोषणा की है। जापान सरकार ने इस संबंध में प्रस्ताव को पांच जुलाई को मंजूरी दे दी थी। यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान के बाद से जापान ने अभी तक रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाये हैं। जापान ने रूस की 200 कंपनियों और अन्य फर्मो पर रोक लगायी है जिसमें प्रमुख बैंक भी शामिल हैं इसके अलावा 507 रूसी नागरिकों और डोनेत्स्क व लुहांस्क रिपब्लिक्स के 253 नागरिकों पर भी प्रतिबंध लगाये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^