जापान ओपन : किदांबी को हराकर प्रणय क्वार्टरफाइनल में
27-Jul-2023 07:18 PM 5866
टोक्यो, 27 जुलाई (संवाददाता) भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय गुरुवार को अपने हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराकर जापान ओपन 2023 के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने भी दूसरे चरण में जीत दर्ज की। प्रणय ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए किदांबी को 57 मिनट में 19-21, 21-9, 21-9 से मात दी। हाल ही में कोरिया ओपन जीतने वाले सात्विक-चिराग ने प्री-क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के लासे मोल्हेड और जेप्पे बे को 21-17, 21-11 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^