जापान ओपन में अंतिम चार में पहुंचे सेन,प्रणय का सफर समाप्त
28-Jul-2023 05:19 PM 8542
टोक्यो 28 जुलाई (संवाददाता) भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने जापान के कोकी वातानाबे को 21-15,21-19 से हरा कर जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अब इंडोनेशिया के जाेनाथन क्रिस्टी से होगा। दूसरी ओर एक अन्य एकल मुकाबले में एचएस प्रणय दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 19-21,21-18,21-8 से हार कर रेस से बाहर हो गये जबकि सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^