जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का टीजर रिलीज
15-Dec-2021 03:57 PM 8723
मुंबई, 15 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म अटैक का टीजर रिलीज कर दिया गया है।जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अटैक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अटैक का ऑफिसियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें जॉन जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडीस और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। टीजर की शुरुआत गाने से होती है। इसके बाद जॉन का एक्शन अवतार देखने को मिलता है।गौरतलब है कि एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म अटैक एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। फिल्म की कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है। यह फिल्म 28 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। वहीं फिल्म को जॉन अब्राहम ने पैन इंडिया स्टूडियोज और अजय कपूर के साथ मिलकर को- प्रोड्यूस किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^