जॉनसन ने गांधीनगर के विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के किए दर्शन
21-Apr-2022 11:52 PM 6223
गांधीनगर, 21 अप्रैल (AGENCY) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के गांधीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम के दर्शन किए। श्री बोरिस जॉनसन ने आज गुजरात की एक दिवसीय यात्रा के साथ भारत यात्रा की शुरूआत की है। उन्होंने गांधीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध अक्षरधाम दर्शन किए। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अक्षरधाम दर्शन में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री जॉनसन तथा श्री पटेल का अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था बी. ए. पी. एस. के ब्रह्मविहारी स्वामी, ईश्वरचरण स्वामी सहित कई वरिष्ठ संतों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। श्री जॉनसन ने अक्षरधाम प्रांगण के विभिन्न परिसर का दौरा किया और यहाँ की गतिविधियों का विवरण जानने में अपनी रूचि व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^