जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है: दत्तात्रेय
03-Jan-2024 06:47 PM 8315
चंडीगढ़, 03 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक नयी पहल की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में महिलाओं की भूमिका सहरानीय है। श्री दत्तात्रेय आज राजकीय प्राइमरी स्कूल चंडीकोटला में देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त सुशील सारवान भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^