जजों के आरामतलबी होने की भ्रांतियां दूर करे बार : सीजेआई
12-Aug-2021 11:38 PM 8298
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (AGENCY) भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन ने जजों के कथित आरामतलबी जीवन की भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए गुरूवार को कहा कि जज छुट्टियों में भी कार्य करते हैं, मुकदमों का अध्ययन करते हैं और सैकड़ों पन्नों के फैसले लिखते हैं। न्यायमूर्ति रमन ने अपने साथी न्यायाधीश रोहिंगटन फली नरीमन के विदाई समारोह में कहा कि आम आदमी के मन में यह भ्रांति बनी रहती है कि जज बड़े बंगलों में रहते हैं, 10 से चार बजे तक की ड्यूटी करते हैं और छुट्टियों का मजा लेते हैं, लेकिन यह आख्यान झूठा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^