जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वराज आधारित आदिवासी जीवनशैली सर्वश्रेष्ठ
22-Sep-2023 11:40 PM 7897
बांसवाड़ा 22 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय “कृषि एवं आदिवासी स्वराज समागम-2023” का शुक्रवार को समापन हो गया जिसमें जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में आदिवासी संस्कृति और चक्रीय जीवनशैली का पुनर्जीवीकरण सहित अन्य गंभीर विषयों पर गहन चिंतन किया गया और इसके बाद निकले निष्कर्षों को एक आग्रह पत्र के रूप में राज्य सरकार को सौंपा गया। समापन के आखिरी दिन जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने एक हजार गांवों से लाई गयी मिट्टी का पूजन किया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने तीन दिनों तक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पोषण सुरक्षा के लिए बीज, खाद्य एवं वानस्पतिक विविधता लिए एकीकृत कार्य; जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में सततता के लिए ऊर्जा, जल और मृदा प्रबंधन की दक्षता; जलवायु परिवर्तन कार्यों और संप्रभुता के लिए युवाओं का नेतृत्व निर्माण तथा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में आदिवासी संस्कृति और चक्रीय जीवनशैली का पुनर्जीवीकरण जैसे गंभीर विषयों पर गहन चिंतन करने के पश्चात निकले निष्कर्षों को एक आग्रह पत्र के रूप में श्री मालवीय को सौंपा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^