जमशेदपुर ने मोहन बागान को 2-1 से हराकर पूरे अंक बटोरे
06-Dec-2021 10:47 PM 7238
बेम्बोलिन ,06 दिसम्बर (AGENCY) जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को बेम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में एटीके मोहन बागान को 2-1 से हरा दिया। जमशेदपुर की जीत में सीमिलेन डूंगेल ने पहले हाफ में और स्थानापन्न खिलाड़ी एलेक्जेडर लिमा ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल किया। बागान की ओर से प्रीतम कोटल ने मैच के अंतिम समय में सांत्वना गोल दागा। इस जीत के बाद जमेशदपुर चार मैचों से आठ अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यह बागान की लगातार दूसरी हार रही और वह चार मैचों में छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जमशेदपुर के मिडफील्डर जितेंद्र सिंह को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। मैच के 37वें मिनट में जमशेदपुर एफसी को उस समय 1-0 की बढ़त मिली, जब सीमिलेन डूंगेल ने गोल किया। एक शानदार मूव पर जितेंद्र सिंह मध्य मैदान से गेंद लेकर तेजी से आगे बढ़े और सही समय पर उन्होंने दाएं फ्लैंक पर डूंगेल की ओर गेंद बढ़ा दी। यह मणिपुरी विंगर गेंद लेकर मोहन बागान के बॉक्स में घुसा और उसने एक तेज शॉट से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। गोल करने के सात मिनट बाद ही डूंगेल को बाहर जाना पड़ा, क्योंकि वह विपक्षी खिलाड़ी से गेंद छिनने के प्रयास में अपना पैर चोटिल करा बैठे थे और उनके स्थान पर बोरिस सिंह मैदान पर उतरे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^