जमशेदपुर पहली बार करेगा डूरंड कप की मेजबानी
19-Jul-2024 07:57 PM 8504
जमशेदपुर, 19 जुलाई (संवाददाता) इस्पात नगरी जमशेदपुर पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) ने अपने घर जमशेदपुर में 133वें इंडियन ऑयल डूरंड कप का उत्साह के साथ स्वागत किया। तीन चमचमाती डूरंड कप ट्रॉफियों को पहली बार एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया। डूरंड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल आरसी श्रीकांत, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी कमान एवं टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^