जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
29-Mar-2024 06:55 PM 2317
श्रीनगर, 29 मार्च (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने कश्मीर घाटी के चार जिलों के ऊपरी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बंदीपोरा, गंदेरबल और बारामूला जिलों की 2400 मीटर से ऊंची चोटियों पर 'मध्यम खतरे' स्तर का हिमस्खलन होने का अनुमान जताया गया है। अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^