जम्मू-कश्मीर के लिए रेल मार्ग अद्वितीय है: सिंह
13-Feb-2024 10:34 PM 5824
जम्मू, 13 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को क्रमश: उधमपुर और कठुआ में रुकने वाली पहली नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए रेलवे मार्ग अद्वितीय है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश से दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। ये दोनों स्टेशन डॉ. सिंह के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा हैं। श्री सिंह ने इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर में तेज गति से हो रहे विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और प्राथमिकता देने के कारण संभव हो सका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^