जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में एक की मौत एक घायल
21-Mar-2022 10:38 PM 2967
श्रीनगर, 21 मार्च (AGENCY) जम्मू कश्मीर मे सोमवार को हुए अलग अलग आतंकवादी हमलों में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गयी और दूसरे राज्य का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बड़गाम जिले में सोमवार शाम को आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।बड़गाम जिले को गोटपारा में हुए इस आतंकवादी हमले में तजामुल मोही उ दिन रादर की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने कहा,' तजामुल इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया थ और अस्पताल ले जाते समय दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गयी।' एक दूसरे आतंकवादी हमले में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बिहार के निवासी बिसूजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने फेरीवाले बिसूजीत पर गोलियां बरसायी। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की दोनों ही घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^