जम्मू-कश्मीर में बंगाल के दो पर्यटकों की मौत
24-Mar-2022 07:19 PM 3767
श्रीनगर 24 मार्च (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में गुरुवार को एक वाहन पलटने से कम से कम दो पर्यटकों की मौत हो गई और लगभग 24 अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के हैं। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब गनीवान इलाके में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^