जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके
23-May-2022 03:45 PM 4531
श्रीनगर 23 मई वार्ता जम्मू कश्मीर के कुछ भागों में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गयी। सूत्रों के अनुसार भूकंप के झटके सुबह साढ़े दस बजे कुछ सेकेंड के लिए महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सतह से 50 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से जानमाल और सम्पति को किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^