जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, 13 घायल
02-Jan-2022 11:36 PM 1710
जम्मू 02 जनवरी (AGENCY) जम्मू कश्मीर के रामबन और उधमपुर जिलों में रविवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 13 अन्य लोग घायल हो गये है। पुलिस ने आज यहां बताया कि रामबन जिले के रामसू क्षेत्र के नचलाना में ट्रक की यात्री टैक्सी से टक्कर में ट्रक लुढ़क कर गहरी खाई में गिरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान हिंगनी रामसू के मोहम्मद शफी गुर्जर के रुप में और घायलों की पहचान मंजूर अहमद, मोहम्मद अमीन डार और हिलाल अहमद गंभीर रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य दुर्घटना में पटनीटॉप की ओर जा रही एक यात्री मिनी बस कुड क्षेत्र में एक टैंकर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायल दिल्ली के निवासी है। उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^