जम्मू-कश्मीर में स्कूल बस पलटने से आठ छात्र, तीन शिक्षक घायल
16-Jan-2024 07:47 PM 5573
जम्मू, 16 जनवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से आठ छात्र और तीन शिक्षक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को ले जा रही बस जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गयी। हादसे में आठ छात्र और तीन शिक्षक घायल हो गये। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^