जम्मू-कश्मीरः आंतकवादी संगठन के दो मददगार गिरफ्तार
06-May-2022 08:09 PM 3871
श्रीनगर, 06 मई (AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बडगाम में सुरक्षा बलों ने कट्टरपंथी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) के दो मददगारों (ओजीडब्ल्यूएस) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, संयुक्त बलों ने बडगाम जिले के हुरू इलाके में दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों मददगार डंगरपोरा रजवान निवासी अमीर मंजूर बुडू और पुट्टरमुल्ला सफापोरा गांदरबल निवासी शाहिद रसूल है। पुलिस ने कहा,'प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एजीयूएच को सहायता पहुंचाने वाले दोनों सदस्यों के पास से एक हथगोला और एके-47 की 25 राउंड गोली बरामद की गई है।' उन्होंने कहा कि बडगाम पुलिस ने संबंधित धारा में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^