जम्मू में मादक पदार्थ का एक तस्कर गिरफ्तार
25-Dec-2024 08:08 PM 5882
जम्मू 25 दिसंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यहां बाहरी छोर पर सिधरा इलाके में मादक पदार्थों के एक तस्कर को 10 किलोग्राम पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को सिधरा ब्रिज पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नगरोटा से नरवाल जा रहे एक टैंकर को रोका। वाहन चालक ने चेकपॉइंट से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके वाहन से 10 किलोग्राम पोस्त बरामद किया गया। आरोपी की पहचान जम्मू के गोले गुजराल रंजीतपुरा निवासी कमलजीत सिंह के रूप में की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^