जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता :चम्पाई सोरेन
15-Feb-2024 02:33 PM 1194
रांची, 15 फरवरी (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आज सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आए लोगों से यह कहा। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^