जन विश्वास यात्रा में मिल रहे जन समर्थन से राजग नेता घबरा गए है : तेजस्वी
25-Feb-2024 11:03 PM 8809
समस्तीपुर, 25 फरवरी (संवाददाता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जन विश्वास यात्रा में मिल रहे जन समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता पूरी तरह घबरा गए हैं। श्री यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान रविवार की देर शाम समस्तीपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम रोजगार देने की बात करते थे तो राजग के नेता कहते थे कि यह असंभव है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के 17 महीनों के कार्यकाल में हमने छह लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जिसमें सभी जाति और धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की चुनाव वादा किया था जिसे पूरा करने की कोशिश की। लेकिन बीच में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार कर भाजपा की गोद में जा बैठे। जन विश्वास यात्रा में मिल रहे जन समर्थन से भाजपा समेत राजग के नेता पूरी तरह घबरा गए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^