जनहित और विकास योजनाओं से जुड़े प्रकरणों की न्यायालय में प्राथमिकता से की जाए प्रभावी पैरवी-भजनलाल
18-May-2025 10:56 PM 3920
जयपुर, 18 मई (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन का हित ही राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए जनकल्याण से जुड़े प्रकरणों की न्यायालयों में प्राथमिकता से पैरवी करने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर न्यायालयों में लंबित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आफ करोड़ जनता के समग्र कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। हम राज्य की चहुंमुखी प्रगति के लिए जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं। इनमें विधिक कारणों से किसी प्रकार की रूकावट ना आए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा न्यायालयों में लंबित मामलों में प्रभावी रूप से पक्ष रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर राहत मिले और सरकार पर उनका भरोसा और अधिक मजबूत हो इसके लिए सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^