जनपद के विकास कार्यों में कोई कमी न रहेः केशव प्रसाद मौर्य
23-Sep-2023 09:25 PM 6482
शामली, 23 सितंबर (संवाददाता)उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि जनपद शामली ने कई क्षेत्रों में ग्रोथ की है। जनपद के विकास कार्यों में कोई कमी ना रहे उसके लिए और अच्छे प्रयास किया जाये ताकि तीन विधानसभा वाले जनपद में रिकॉर्ड कायम हो सकें। जनपद में अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलेक्ट्रेट के सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करते हुए आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि जो विभाग पीछे है उनको लक्ष्य बनाकर गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा करते हुए तहसील ब्लॉक थाने पर जो भी विभागीय अधिकारी के रूप में कार्य देखते हैं उनको संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^