जनरल रावत के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर
08-Dec-2021 09:49 PM 8213
नैनीताल, 08 दिसंबर (AGENCY) देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) बिपिन रावत के निधन उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। गढ़वाल के साथ कुमाऊं में भी उनकी मौत की खबर से लोग बेहद दुखी हैं। जनरल रावत मूल रूप से पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लाक के सैण गांव के निवासी थे। वह बाहर जाकर बस गये थे, लेकिन उनके परिजन आज भी यहां रहते हैं। उनके गांव सैण तथा पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। आज दोपहर में जैसे उनके हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी। प्रदेश की जनता खबर की । श्री रावत तथा उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में भी उनके हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर आग की तरह फैल गयी। अधिकांश लोग उनके कुशलता की कामना करने लगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री रावत के निधन से देश को भारी क्षति हुई है। उन्होंने सेना में रहकर देश सेवा की जो सेवा की उससे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। वह देश के पहले सीडीएस थे और उनसे देश को बहुत आशायें थीं। पौड़ी के जिलाधिकारी डा0 विजय जोगदंडे ने भी यूनीवार्ता से बात करते हुए इस घटना पर दुख जताया। श्री रावत के गांव सैण में भी मातम का माहौल है। सेनाध्यक्ष रहते हुए वह सन् 2018 में अपने गांव सैण पहुंचे थे। तब वह गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडॉन होते हुए अपने गांव गये थे। वह लैंसडॉन से कार से बिरमोली बाजार तक गये थे। यहां से वह पैदल अपने गांव पहुंचे। गांव में कुछ देर रूक कर वापस लैंसडॉन आ गये थे। उनके आगमन की खबर से ग्रामीण काफी उत्साहित थे। आज उनके व उनकी पत्नी की मौत की खबर से गांव व आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^