जनता कांग्रेस को नहीं सौपेंगी मध्यप्रदेश की सत्ता: आर्य
23-Sep-2023 11:24 PM 3520
मुरैना, 23 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने आज कहा कि सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस झूठे वादे कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस चाहे जितने भी झूठे वादे करले मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता नहीं सौंपेगी। श्री आर्य यहां मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीते 27 साल से अटके हुए महिला आरक्षण बिल को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने नारी वंदन बिल के रूप में पास कराया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। श्री आर्य ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का भाजपा का संकल्प इस बिल के पारित होने से पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं ने प्रदेश के 51 जिलों की 210 विधानसभाओं को कवर किया। इस दौरान 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^