जनता के अधिकारों को छीन रही है भाजपा: अखिलेश
04-Sep-2023 06:24 PM 4593
लखनऊ 04 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुये कहा कि सत्ता के अहंकार में मगांध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के अधिकारों को छीन रही है। श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है। भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है। इस बार घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर जवाब देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^