जनता के जीवन को बेहतर बनाना मेरा मिशन : मेनका
10-Apr-2024 11:16 PM 1842
सुलतानपुर, 10 अप्रैल (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को यहां कहा कि उनका मिशन जनता की जिंदगी को बेहतर व खुशहाल बनाना है। अपने 10 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन श्रीमती गांधी ने नौ जन-सभाओं को संबोधित किया। नौगवां रायतासी, सरकौड़ा, बहुबरा, मऊ, समरथपुर, महुली में सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ मैं सांसद नहीं आपकी मददगार बनकर आई हूं। मैंने सुलतानपुर को हमेशा सौगातें दी हैं। मैंने सुलतानपुर के 110 दिव्यांगों को मोटराइज्ड साइकिल दी है। इसके अलावा हजारों दिव्यांगजनों को उनके जरुरत के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^