जनता को सुरक्षा देने में विफल भाजपा सरकार: अखिलेश
25-Jan-2024 09:11 PM 1721
लखनऊ 25 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुसार कानून व्यवस्था का पालन करें, लोगों को सुरक्षा दें तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कार्यान्वित करे मगर भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है उसे लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^