जर्मनी में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत
24-Aug-2024 02:00 PM 7280
बर्लिन 24 अगस्त (संवाददाता) पश्चिमी जर्मन शहर सोलिंगन में शुक्रवार शाम चाकू से किए गए हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जर्मन मीडिया ने यह जानकारी दी है। यह हमला उस समय हुआ जब शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक उत्सव चल रहा था। फिलहाल बचावकर्मी घायलों की मदद कर रहे हैं। कथित तौर पर इस उत्सव में करीब 80,000 लोग मौजूद थे। स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने चाकू से कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा अलर्ट और गोलीबारी का अलर्ट जारी किया। समारोह को तुरंत रद्द कर दिया गया और आगंतुकों को जाने के लिए कहा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^