जर्मनी में यूक्रेन के वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़: विदेश मंत्रालय
28-Jan-2022 11:53 PM 2251
कीव, 28 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जर्मनी के हैम्बर्ग में यूक्रेन के दूतावास की एक खिड़की को गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक,"गुरुवार की रात में अज्ञात लोगों ने हैम्बर्ग में यूक्रेनी वाणिज्य दूतावास की इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाणिज्य दूतावास के कर्मियों ने एक खिड़की को टूटा हुआ पाया और वहां एक पत्थर भी मिला, जो संभवतः खिड़की को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इस घटना में किसी कोई हताहत नहीं हुआ।" फिलहाल राजनयिक अपना काम कर रहे हैं और दूतावास ने जर्मन पुलिस से हमले की जांच करने और अपराधियों को सजा देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हैम्बर्ग इस महीने की शुरुआत में कोविड -19 प्रतिबंधों के खिलाफ जर्मन विरोध का केंद्र रहा था, हालांकि गुरुवार रात कोई विरोध नहीं हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^