जर्मनी से अन्य यूरोपीय देशों में परमाणु हथियार स्थानांतरित कर सकता नाटो : स्टोलटेनबर्ग
19-Nov-2021 09:33 PM 7571
ब्रुसेल्स, 19 नवंबर (वार्ता/स्पूतनिक) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि अगर जर्मनी नाटो परमाणु हथियार रखने से इनकार करता है तो इसे महाद्वीप के पूर्वी हिस्से सहित अन्य यूरोपीय देशों में स्थानांतरित किया जा सकता है। श्री स्टोल्टेनबर्ग ने अपने बयान में कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि जर्मनी परमाणु साझाकरण का हिस्सा बना रहेगा क्योंकि यह संपूर्ण यूरोपीय रक्षा ढांचे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नाटो परमाणु साझाकरण का विकल्प विभिन्न प्रकार की द्विपक्षीय व्यवस्था है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^