जौनपुर में 10 हजार रुपये घूस लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार
06-Aug-2024 07:27 PM 2948
जौनपुर, 06 अगस्त (संवाददाता) भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार को जौनपुर जिले में तेजी बाजार थाना के उप निरीक्षक हैदर अली को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के बरियार गांव निवासी आशुतोष यादव ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम वाराणसी को सूचना दी कि वह तेजी बाजार थाने पर तैनात उप निरीक्षक हैदर अली को अपनी जेसीबी छुड़ाने के लिए 10 हजार रुपये घूस देगा। इस सूचना पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी से निरीक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में टीम तेजी बाजार थाना क्षेत्र में आई और आशुतोष यादव द्वारा उप निरीक्षक हैदर अली को 10 हजार रुपये देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^