जौनपुर में जोरदार जयघोष से आदिशक्ति मां की प्रतिमाएं शक्ति कुण्ड में विसर्जित
13-Oct-2024 07:12 PM 2369
जौनपुर , 13 अक्टूबर (संवाददाता) जौनपुर में मां की जयघोष के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ नव दिवसीय शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के पूजन-अर्चन के पश्चात शनिवार की देर रात जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने अहियापुर तिराहे पर नारियल फोड़कर शोभायात्रा को रवाना किया। उसके बाद शहरी क्षेत्र के 121 मां दुर्गा समितियों ने बहुत ही उल्लास एवं शांतिपूर्वक से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बनाये गये शक्ति कुण्ड में पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ आज रविवार को दिन में नौ बजे तक किया गया। इस दौरान माता रानी के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^