जौनपुर:सपा कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की मनाई गयी 13 वीं पुण्यतिथि
22-Jan-2023 05:01 PM 6875
जौनपुर , 22 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री (जो छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे) पंडित जनेश्वर मिश्र की 13 वीं पुण्यतिथि आज पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। पार्टी के जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने उनके चित्रपर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नहीं होती। सपा संरक्षक स्व मुलायम सिंह यादव रहे हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^