11-Nov-2022 10:39 AM
7950
भोपाल, 11 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का आज जयंती पर उनके राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें याद किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा के अनेक नेताओं, राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने श्री पटवा का उनकी जयंती पर स्मरण किया है।
श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति, कुशल संगठनकर्ता, पद्म विभूषण श्री पटवा की जयंती पर वे उन्हें नमन करते हैं। राज्य की जनता के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भाजपा के आधार स्तंभ श्री पटवा की जयंती पर वे उन्हें नमन करते हैं। उनका संपूर्ण जीवन जनता के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित था। जनसेवा और संगठन के विस्तार के उनके महान विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद और अन्य पदाधिकारियों ने भी श्री पटवा को याद किया है।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी श्री पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।...////...