जयपुर में राजस्थान विज्ञान महोत्सव का हुआ शुभारंभ
27-Feb-2024 10:35 PM 7640
जयपुर 27 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मंगलवार को तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के साइंस पार्क में किया गया जहां विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अथिति रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विज्ञान का सदुपयोग करने में है। युवा अपने नॉलेज और विज्ञान से राजस्थान को अग्रणी बनाए। भारत के वैज्ञानिक नई तकनीक और आविष्कारों का उपयोग दुनिया की भलाई के लिए कर रहे है। वैश्विक तकनीकी ढांचे का मजबूत आधार स्तंभ भारतीय युवा वैज्ञानिक है। साइंस और टैक्नोलॉजी में भारत का योगदान अतुल्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^