जयराम झूठ के सबसे बड़े सौदागर: सुक्खू
09-Oct-2024 07:56 PM 6516
शिमला, 09 अक्तूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोला है और ‘टॉयलेट टैक्स’ मामले पर श्री जयराम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ के सबसे बड़े सौदागर हैं। श्री सुक्खू ने बुधवार को कहा कि श्री जयराम नए-नए नाम खोजते रहते हैं। जैसे कि झूठ बोलने की पीएचडी कर रखी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम बड़ी झूठी पार्टी होना चाहिए। कभी ‘टॉयलेट टैक्स’ की बात करते हैं, कभी खेल टैक्स। अब सबसे बड़े झूठे पर झूठ का टैक्स लगना चाहिए। सबसे ज्यादा झूठ अगर किसी ने बोला है तो नेता प्रतिपक्ष ने बोला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^