जे पी नड्डा के जबलपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
01-Jun-2022 09:33 PM 7438
जबलपुर, 01 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा का आज जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जबलपुर पहुंचे। श्री नड्डा ने डुमना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के प्रति उत्तर में कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है। पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएं। जनता का आशीर्वाद लें और महाकौशल और मध्यप्रदेश में फिर से कमल को आशीर्वाद दिलाए। उन्होंने कहा कि उन्हें आपसे मिलने बहुत पहले आना था, लेकिन कोरोना के कारण उनका प्रवास नहीं हो पाया, लेकिन आज अभूतपूर्व उत्साह को देखकर वे अभिभूत हैं। जिस गर्मीजोशी के साथ स्वागत किया है यह किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा के लिए कार्य कर रहे है उसका स्वागत है। विमानतल पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने श्री नड्डा की अगवानी की। इसके पश्चात रोड शो के रूप में श्री नड्डा संभागीय कार्यालय रवाना हुए। रोड शो में 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ श्री नड्डा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अधिक कैलाश जाटव, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^