जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात-गहलोत
09-Dec-2022 11:16 PM 3372
जयपुर, 09 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जी-20 की अध्यक्षता देश के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा है कि यह वैश्विक समिट विश्व पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने और आने वाला दशक भारत का हो, इस परिकल्पना को साकार करने का बड़ा माध्यम बनने जा रही है। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में जी-20 समिट से जुड़े आयोजनों से संबंधित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जी-20 के सदस्य देशों का विश्व की अर्थव्यवस्था और आबादी में बड़ा हिस्सा है। देश की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर दिखाने के लिए यह एक बड़ा मंच है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^