जी 7 के नेताओं की 24 फरवरी को बैठक: जर्मनी
18-Feb-2022 06:45 PM 6025
बर्लिन 18 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की अध्यक्षता में जी 7 के सदस्य देशों की नेताओं की बैठक 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जर्मनी की संघीय सरकार के उप प्रवक्ता वोल्फगैंग बुचनेर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “चांसलर ने 24 फरवरी यानी गुरुवार को जी 7 में शामिल देशों तथा सरकारों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक बुलायी है। इस बैठक का उदेश्य बवारिया के श्लॉस एल्मौ में 26 से 28 जून तक आयोजित होने वाली जी 7 की बैठक की तैयारियों का जायजा लेना है। ” उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले नेता रूस और यूक्रेन की सीमा पर भौगोलिक स्थिति सहित विदेश नीति के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^