27-Feb-2022 11:27 PM
5239
वाशिंगटन, 27 फरवरी (वार्ता /स्पूतनिक) व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि जापान के साथ जी7 के सभी देश अब रूस के खिलाफ गंभीर प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं, जिसमें सेंट्रल बैंक के संचालन पर प्रतिबंध और स्विफ्ट से कई रूसी बैंकों को अलग करना शामिल है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, "हम जापान की आज की घोषणा का स्वागत करते हैं कि वह रूस को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली और हमारी अर्थव्यवस्थाओं से अलग करने के लिए यूरोपीय आयोग, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन , कनाडा और अमेरिका के साथ खड़ा होगा।"
उन्होंने कहा, "जापान की घोषणा के बाद, संपूर्ण जी-7 अब स्विफ्ट से चयनित रूसी बैंकों को डिस्कनेक्ट करने, रूसी सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंध और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित प्रमुख रूसी नेताओं को प्रतिबंधित करने का समर्थन करता है।...////...