जी5 पर सात फरवरी को रिलीज होगी सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज
27-Jan-2025 10:09 AM 2420
मुंबई, 27 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर सात फरवरी को रिलीज होगी। सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में सान्या एक नई दुल्हन ऋचा की भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी का अपडेट शेयर किया है। फिल्म मिसेज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा। फिल्म मिसेज सात फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी।फिल्म मिसेज मलयालयम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी को दर्शाया गया है, जो लजीज खाना बनाती है। वह अपने परिवार और पति का खूब ख्याल रखती हैं।हालांकि, वह घर के कार्यों में ही फंसकर रह जाती हैं। जब महिला इन सभी काम से तंग आ जाती है तो कहानी में बड़ा मोड़ आता है। फिल्म का निर्देशन आरती कड़व ने किया है और इसे पम्मी बावेजा और हर्मन बावेजा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह फिल्म हर महिला की प्रेरणा है।फिल्म के पोस्टर में सान्या एक मजबूत महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी जिंदगी के बदलावों को बखूबी संभालती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^