जेएमएम कांग्रेस और राजद झारखण्ड के विकास के तीन स्पीड ब्रेकर: राजनाथ सिंह
21-Sep-2024 10:51 PM 7226
रांची,21 सितम्बर (संवाददाता) झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के हज़ारीबाग प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की शुरुवात इटखोरी से करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सरकार को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैI श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में रोहंगिया बांग्लादेशी घर और कागजात बना रहे हैं इन्हें क्यों नहीं रोका जा रहा है। कांग्रेस के सहजादा राहुल गांधी अमेरिका में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। सिख धर्मावलंबियों को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। राजनीति देश बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^