जीत के बगैर खत्म हुआ चिली का विश्व कप सफर, फ्रांस को 13वां स्थान
28-Jan-2023 07:41 PM 7446
राउरकेला, 28 जनवरी (संवाददाता) हॉकी विश्वकप 2023 में शनिवार को क्लासिफिकेशन मुकाबले में फ्रांस से मिली हार के साथ टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे चिली का सफर एक अदद जीत की हसरत पूरा किये बगैर खत्म हो गया। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर फ्रांस ने मौजूदा विश्वकप में चिली को 4-2 से हरा कर दूसरी बार जीत का स्वाद चखा और टूर्नामेंट में 13वां स्थान हासिल किया। कर्टी एलियट ने मैच के पहले क्वार्टर में चिली की रक्षा पंक्ति को झकाते हुये शानदार फील्ड गोल किया जबकि मैच के 17वें मिनट में शार्लेट विक्टर ने सिलसिलेवार दो पेनाल्टी कार्नरों को गोल में तब्दील करते हुए फ्रांस को 3-0 से आगे कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^