जीत के लक्ष्य के साथ 17 साल बाद डरबन के किंग्समीड मैदान पर उतरेगा भारत
07-Nov-2024 08:51 PM 3531
नयी दिल्ली 07 नवंबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शुक्रवार से शुरु हो रही चार टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत के लक्ष्य के साथ 17 साल बाद डरबन के किंग्समीड मैदान पर उतरेगी। किंग्समीड मैदान पर वर्ष 2007 में भारत ने एकमात्र टी-20 मैच खेला है। 17 साल पहले खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 37 रनों से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था और आरपी सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^